क्या लहसुन को कच्चा चबाना अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Mar 2023 : 08:44

कच्चा लहसुन चबाने से होंगे कई फायदे, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के अलावा कब्ज में भी फायदेमंद -

कच्चा लहसुन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसका सबसे बड़ा फायदा जुकाम की बीमारी में मिलता है। जिन लोगों की इम्युनिटी बूस्ट रहती है, उन्हें सर्दी-जुकाम जैसे आम संक्रमण परेशान नहीं कर पाते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, लहसुन का सेवन करने से आपके बीमार पड़ने का खतरा 61 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

बीपी करेगा कंट्रोल

अगर आप बीपी की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप रोजाना लहसुन का सेवन करें। लहसुन हाई ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए बहुत गुणकारी होता है। इसके साथ ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से भी बचाता है।

दूर करेगा कब्ज की बीमारी

हर दूसरा इंसान कब्ज की बीमारी से पीड़ित है। ऐसे में अगर आप रोजाना लहसुन की दो कलियां चबाकर खाएंगे तो इससे आपको जल्दी फायदा होगा। लहसुन पाचन क्रिया को तेजी से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा और आपको कब्ज में राहत मिलेगी।

दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम

लहसुन में कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी होती है। इसलिए कच्चे लहसुन का इस्तेमाल करने से दिल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने से बचाव होगा। रोजाना कच्चा लहसुन खाने से शरीर में रक्त का संचार ठीक तरह से होता है और दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम रहता है।

फंगल इंफेक्शन से करेगा बचाव

कच्चा लहसुन रोजाना सुबह खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। लहसुन में मौजूद एंटी बैक्टीरियल एंटी वायरल एक्टिविटी फंगल इंफेक्शन से आपका बचाव करेगी।

डायबिटीज का खतरा कम

लहसुन खाने से डायबिटीज का खतरा भी कम रहता है। डायबिटीज के कारण मनुष्य का शरीर कमजोर हो जाता है जिससे कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लहसुन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर को सुरक्षित करता है।

दिमाग को करेगा तेज

लहसुन खाने से दिमाग तेजी से काम करता है। ये दिमाग को तनाव से दूर रखता है इसके साथ ही मेमोरी को बूस्ट करने का काम करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info